मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर (समस्तीपुर)। समस्तीपुर (Samastipur) के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बीते 26 जून को जल निकासी को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड सदस्यों ने बारी-बारी से क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को डीएम से साझा किया। डीएम द्वारा नगर निगम आयुक्त को जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु आठ जेसीबी मशीनों को उपयोग में लाने एवं दो शिफ्ट में कार्य को करवाने का निर्देश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड सदस्यों द्वारा समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी शुभंकर ने बताया की बीएड कॉलेज परिसर, प्रोफेसर कॉलोनी, इनकम टैक्स कार्यालय क्षेत्र, पंजाबी कॉलोनी, धर्मपुर, सोनबरसा चौक क्षेत्र ज्यादा जलजमाव की स्थिति वाले मोहल्लों में आते हैं।
यह निर्णय लिया गया कि जलजमाव से प्रभावित वार्डों को 4-5 बिंदुओं में बांटकर एक कमेटी का गठन कर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी एवं वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में कार्यों को कराया जाएगा। जिसमें वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 09 – पंजाबी कॉलोनी एवं धर्मपुर। वार्ड क्रमांक 04, 05, 07, 08 सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला वार्ड है।
बीएड कॉलेज एवं सोनवर्षा चौक के वार्ड क्रमांक 13, 14, 06, 11 एवं वार्ड क्रमांक 15, 22, 23, 24, 25, 26, एवं 27 हैं, जहां जलजमाव की समस्या बनी हुई है। उक्त सभी बिंदुओं को अपने स्तर से देख लेने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया। डीएम खुद जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता समस्तीपुर सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, नगर आयुक्त, नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद उपाध्यक्ष, राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं जलजमाव से संबंधित वार्डों के वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply