Advertisement

डीएम ने किया लोक शिकायत के 7 मामलों की सुनवाई व् समाधान

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 27 सितंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कक्ष में कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

डीएम ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। डीएम समीर ने उपरोक्त बातें अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई के दौरान कही। उन्होंने यहां प्राप्त शिकायतों का निवारण किया।

जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के कुल 7 मामलों की सुनवाई की, जिसमें 4 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 3 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है।

लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *