
संतोष कुमार/वैशाली (बिहार)। वैशाली जिला (Vaishali district) मुख्यालय हाजीपुर के लगभग सभी इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। सदर अस्पताल से लेकर विभिन्न सड़कों पर जल ही जल नजर आता है। जिला प्रशासन लगातार समाधान मे जुटा है। इसी कड़ी मे बीते 26 जून को वैशाली के जिलाधिकारी उदिता सिंह ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में जिलाधिकारी सिंह ने रिहायसी इलाकों से जल निकासी का निर्देश अधिकारियों को दिया।
मुख्य रूप से उक्त बैठक में जिलाधिकारी सिंह के अलावा उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विजय प्रकाश मीणा, सदर अनुमंडलाधिकारी, अपर समाहर्ता वैशाली, निदेशक डीआरडीओ के अलावा नगर परिषद हाजीपुर के कार्यपालक अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि मानसून की पहली बारिश के बाद बाढ़ की विभीषिका ने आमजनों को परेशान कर रखा है। वैशाली जिले में भी स्थिति काफी संघर्षपूर्ण है। शहर में जल जमाव जगह जगह देखा जा रहा है। जल निकासी की रफ्तार काफी सुस्त होने और रुक रुक कर बारिश होने की वजह से भी सड़कें तक जल मग्न है। एक तरफ शहर का अति महत्वपूर्ण सड़क कहा जाने वाला मार्ग एसडीओ रोड भी जल जमाव से लबालब भरा है।
अक्सर उक्त मार्ग से जिले के सभी बड़े अधिकारियों का आना जाना होता है। खास तौर पर यह बात विदित है कि आजकल जिला प्रशासन की मुश्किलें भी विभिन्न मसलों को लेकर बढी हुई है। सभी अधिकारी हलकान है। इसमें उनके आवागमन का प्रमुख मार्ग अगर बाढ़ के पानी में हो तो उन्हें भी मानसिक परेशानियां होती होंगी। संभवतः इन्हीं बातों को लेकर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बैठक की।
उसमें सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ नगर परिषद के पार्षदों को भी बुलाया गया। जल जमाव की गहन समीक्षा के उपरांत डीएम सिंह ने अधिकारियों को जल निकासी से जुड़े इंतजामों को रफ्तार देने के निर्देश दिए। वहीं नगर पार्षदों से भी उनके वार्ड क्षेत्रों की जानकारी ली गई।
मालूम हो कि हाल के दिनों में हुई अतिवृष्टि से पुरा हाजीपुर की सड़कों का हाल बेहाल है। सदर अस्पताल कैंपस भी जलमग्न है। हाल ही में क्षेत्र के नेता उजियारपुर सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी सदर अस्पताल पहुंचे थे। वहां का हाल उन्होंने भी देखा था। उनके साथ विधायक अवधेश सिंह सहित अन्य भी वहां उपस्थित रहे थे। उसके बाद समाधान की दिशा में प्रयास शुरू किया गया, परन्तु अब भी सदर अस्पताल में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
![]()












Leave a Reply