अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 27 नवंबर को जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल में आयोजित जिले की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर निर्माण सहित जिले के विभिन्न परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया
डीएम द्वारा बैठक में नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों तथा मुख्य बाजारों से एक अभियान के तहत एक माह में पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया गया।
इस मौके पर सारण के अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी जुड़े थे।
जिलाधिकारी समीर ने समीक्षा बैठक में बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर निर्माण, बीएसएपी निर्माण, सोनपुर व्यवहार न्यायालय, सरकारी आवास निर्माण, छपरा मंडल कारा निर्माण, डोरीगंज, खैरा सहित अन्य थाना भवन निर्माण, प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण आदि के लिए भूमि चयन करने तथा भूमि अधिग्रहण करने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने उपरोक्त परियोजनाओं के लिए एक सप्ताह के अंदर भूमि चयन व भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि सभी परियोजनाओं में निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि छपरा नगर निगम की भांति ही सभी नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के महत्वपूर्ण चौक – चौराहों तथा मुख्य बाजारों से अभियान के तहत एक माह में पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। विभिन्न परियोजनाओं के तहत भू-अर्जन की कार्रवाई में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
![]()













Leave a Reply