Advertisement

डीएम ने जनता दरबार में समस्या का निराकरण हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित दैनिक जनता दरबार में 24 आवेदकों की समस्याओं को सुना। आवेदकों की समस्या के निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आयोजित जनता दरबार में उपस्थित एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए दिये गए आवेदन पर कार्रवाई का निर्देश डीएम द्वारा उप विकास आयुक्त को दिया गया। एक आवेदक द्वारा बताया गया कि जिला के हद में रिविलगंज बाईपास के निर्माण के लिए उनकी जमीन का भू-अर्जन किया गया है, परंतु उनके नाम से नोटिस निर्गत नहीं किया गया, इसलिये मुआवजे का भुगतान भी नहीं हो रहा है। इस संबंध में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

एक महिला आवेदिका द्वारा बताया गया कि उनके घर के आगे की आम जमीन पर पड़ोसी द्वारा अतिक्रमण किये जाने के कारण उनका रास्ता बाधित हो गया है। डीएम द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी को नियमानुसार अतिक्रमण वाद चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं अन्य मामलों में सम्बंधित पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई का डीएम द्वारा निर्देश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *