Advertisement

महत्वपूर्ण पथों को चिन्हित कर मरम्मती कराने का डीएम ने दिए निर्देश

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 27 अगस्त को जिला मुख्यालय छपरा स्थित सभा कक्ष में बैठक की। बैठक में ग्रामीण कार्य प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग के सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं उनसे संबंधित संवेदक आदि उपस्थित थे।

आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा आम चुनाव से पूर्व अगले एक माह के अंदर सभी महत्वपूर्ण पथों को चिन्हित कर सभी पथों की पूर्ण रूप से मरम्मति कराने का उन्होंने निर्देश दिया। बैठक के दौरान सभी संवेदकों को कार्य करने में होनेवाली परेशानियों की जानकारी प्राप्त कर पथ निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की आसानी से उपलब्धता तथा सामग्रियों के बिना किसी रुकावट के परिवहन में सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *