Advertisement

डीएम ने 15 लाभुकों के बीच किया साइकिल व् आइस बॉक्स का वितरण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिला पदाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 26 दिसंबर को जिला समाहरणालय परिसर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 15 लाभुको के बीच साइकिल सहित आइस बॉक्स का वितरण किया। इस योजना के तहत 40 प्रतिशत अनुदान पर एवं महिलाओं को 60 प्रतिशत अनुदान पर साइकिल सहित आइस बॉक्स का वितरण किया गया।

साइकिल व् आइस बॉक्स वितरण के अवसर पर डीएम समीर ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से स्वच्छ एवं स्वास्थ्य वर्धक मछलियों को उपभोक्ताओं के बीच पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य का उत्पादन तेजी से हो रहा है, उसके लिए बाजार का होना आवश्यक है। सरकार इसके लिए लगातार प्रयत्नशील है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के अलावा जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, अमृता रंजन, आस्था मिश्रा, चंचल, अख्तर हुसैन, मत्स्य विकास पदाधिकारी राजू कुमार, अंकित कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राम विचार मांझी, कनीय अभियंता श्रवण पंडित व् मत्स्य जीवी सहयोग समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *