Advertisement

डीएम ने अमनौर में सरकारी भूमि पर चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 26 जुलाई को पदाधिकारियों के साथ जिला के हद में अमनौर प्रखंड के अरना में 116 एकड़ तथा कटसा में 16 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें अरना में 30 एकड़ विद्युत उपकेंद्र के लिए पूर्व से उपलब्ध कराई गई भूमि, जिसपर निर्माण कार्य चल रहा है, 5 एकड़ कचरा डंपिंग के लिए तथा 70 एकड़ औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सरकारी भूमि का निरीक्षण शामिल है।

डीएम के निरीक्षण के अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, उप समाहर्ता भूमि सुधार मढ़ौरा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एवं अंचलाधिकारी अमनौर भी साथ में थे। डीएम ने अंचलाधिकारी को संदर्भित भूमि के कुछ आंशिक भाग पर चल रहे जमाबंदी के रद्दीकरण के लिए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने तथा संदर्भित भूमि पर से एक अधूरे स्थायी संरचना सहित छोटे-मोटे सभी अतिक्रमणों को एक सप्ताह के अंदर हटाते हुए पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया।

ताकि, शेष भूमि को अन्य परियोजनाओं के कार्यान्वयन में उपयोग किया जा सकेगा।डीएम के निरीक्षण के दौरान स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि अमनौर विद्युत उपकेंद्र निर्माण के कारण एक नाला को जाम करने के कारण लगभग 10 गांवों का जल निकासी बाधित हो गया है। उक्त परिप्रेक्ष्य में कार्यपालक अभियंता, विद्युत ट्रांसमिशन को निर्देश दिया गया कि अविलंब निर्माण कार्य का नक्शा प्रस्तुत करते हुए नाला जाम को हटवाते हुए जल निकासी का कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें, ताकि आसपास के 10 ग्रामीण हलकक से जल निकासी का कार्य सफलतापूर्वक संभव हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *