Advertisement

छपरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 14 जनवरी को छपरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर आस-पास की भूमि की मापी कराने तथा अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में दरोगा राय चौक से आगे जेल अधीक्षक के आवास के बगल से होते केंद्रीय विद्यालय की चयनित जमीन के पीछे से जगदम ढाला तक दो लेन की सड़क निर्माण के लिए आवेदन कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल, छपरा एवं अंचलाधिकारी छपरा सदर को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने तथा पथ प्रमण्डल को इस सड़क के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया।

जिससे आमजनों को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा प्रदान की जा सके। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर, अंचलाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *