अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 20 दिसंबर को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मढ़ौरा, एनएचएआई छपरा, पुलिस उपाधीक्षक मशरख, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष मशरख के साथ राम जानकी मार्ग परियोजना में चल रहे निर्माण कार्य तथा भू अर्जन की अद्यतन स्थिति के परिप्रेक्ष्य में मशरख में स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में मुआवजा भुगतान की धीमी प्रगति तथा अधिकतर रैयतों द्वारा अपना कागजात जमा नहीं कराने के परिपेक्ष्य में निर्देश दिया गया। साथ हीं कहा गया कि आगामी 21 एवं दिसंबर को मशरख प्रखंड के हद में मौजा बनसोई एवं दुमदुमा में कैंप का आयोजन करें। कैम्प के आयोजन सेआदि।
संबंधित क्षेत्रों में विभिन्न स्थलों एवं भवनों पर बड़ा – बड़ा बैनर व पोस्टर आदि लगाकर सभी संबंधित पदाधिकारियों का फोन नंबर एवं कैंप आयोजन स्थल का नाम अंकित करते हुए बृहद रूप से प्रचार – प्रसार करना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक रैयतों को उक्त कैंप में आने के लिए प्रेरित करते हुए उनसे सम्बन्धित कागजात प्राप्त कर जो भी त्रुटि पाया जाय, उसका निराकरण उसी दिन कैंप में करते हुए सभी दस्तावेज प्राप्त कर मुआवजा भुगतान की कार्रवाई में तेजी लाना सुनिश्चित करें।
साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि इसी प्रकार अन्य छः मौजों में भी नियमित रूप से कैंप आयोजित करना तथा उससे पूर्व बृहद रूप से कैंप के संबंध में प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नुर्ड दिया कि जिला मुख्यालय छपरा स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष तथा जिलाधिकारी नियंत्रण कक्ष के माध्यम से नियमित रूप से रैयतों से वार्ता करते हुए उनसे अपने कागजात जमा कराने के लिए प्रेरित करें। प्राप्त कागजात में त्रुटि निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मशरख को निर्देश दिया गया कि 21 दिसंबर को ही सभी सम्बन्धित रैयतों के साथ बैठक कर उनसे विचार – विमर्श कर उनसे आवश्यक कागजात प्राप्त करें। जो कागजात जमा करा दिए हैं, उनमें यदि कोई त्रुटि है तो उसका अविलंब निराकरण कराना तथा आपसी पारिवारिक विवाद है तो उसे सुलझाना सुनिश्चित करें।
यह भी निर्देश दिया गया कि अंचल कार्यालय में भी एक हेल्प डेस्क स्थापित करते हुए प्रतिदिन कार्यालय अवधि में रैयतों से कागजात प्राप्त करना तथा इसका भी बृहद रूप से प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी मशरख को निर्देश दिया गया कि अपने अधीनस्थ सभी पंचायत सचिवों को क्रियाशील करते हुए उन्हें रैयतों से संबंधित वंशावली निर्माण में पूर्ण रूप से सहयोग करना सुनिश्चित करें।

जिला भू अर्जन पदाधिकारी तथा परियोजना निदेशक एनएचएआई छपरा को निर्देश दिया गया कि सर्वप्रथम उक्त निर्माण कार्य में बनाई जाने वाली विभिन्न संरचनाओं को प्राथमिकता देते हुए बिंदुवार समस्याओं का निराकरण करते हुए संदर्भित स्थलों से सम्बन्धित रैयतों को मुआवजा भुगतान की कार्रवाई करें। साथ संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित रैयतों से भी अपील की गई कि अपने अपने भूमि से संबंधित कागजात अविलंब अंचल कार्यालय अथवा जिला भू-अर्जन कार्यालय में जमा कराएं, ताकि यथाशीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान संबंधित रैयतों को किया जा सके। कहा गया कि सरकार की इस अति महत्वपूर्ण परियोजना का कार्यान्वयन सुचारू रूप से कराया जा सके।
![]()













Leave a Reply