अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर तथा वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से 4 नवंबर की रात्रि से 5 नवंबर तक आयोजित होनेवाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत बाबा हरिहरनाथ मंदिर , काली घाट तथा पहलेजा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान द्वय अधिकारी ने विधि -व्यवस्था संधारण का जायजा लिया।

साथ ही सभी क्षेत्रांतर्गत सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे तथा हरिहरनाथ मंदिर में लगे सभी कैमरों के मॉनिटर के माध्यम से हर पल पर रखी जा रही निगरानी का निरीक्षण किया। वहीं सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जानकारी के अनुसार डीएम समीर तथा एसएसपी डॉ आशीष ने इस दौरान पहलेजा घाट का भी स्थलीय निरीक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया तथा सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
![]()













Leave a Reply