Advertisement

तेनुघाट में धूमधाम से मनाया गया दीपावली, घरों में बनाया गया रंगोली, जलाया गया दीप

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला की हद में तेनुघाट में बीते 20 अक्टूबर की संध्या तेनुघाट, सरहचीया, घरवाटांड और आसपास के क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया।

दीपोत्सव दीपावली के अवसर पर पूरा इलाका रोशनी से चकाचौध था। इस अवसर पर संध्या बेला में रहिवासियों ने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाया था। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्रीगणेश का पूजन कर पर्व मनाया गया। देर रात तक युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।

इससे पूर्व सुबह से ही तेनुघाट के दर्जनों दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। बच्चे एवं महिलाओं व पुरूषों ने खूब पटाखे फोड़े। रहिवासियों ने परिवार के साथ मिलकर जमकर मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया।

हालांकि, स्थानीय प्रशासन भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। वहीं बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने दीपावली की सुबह अनुमंडल वासियों को दीपावली की बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *