Advertisement

श्रद्धा व् भक्ति के साथ धूमधाम से दीपावली व् काली पूजा संपन्न

श्रद्धालुओं ने घरों में जलाये दीप व् पूजा पंडालो में की माँ काली की पूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पुरे झारखंड प्रदेश में 20 अक्टूबर को श्रद्धा व् भक्ति के साथ धूमधाम से दीपावली व् काली पूजा संपन्न हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालू भक्तजनों ने दीपोत्सव मनाया तथा अपने अपने घरों में दीप जलाये। साथ हीं पूजा पंडालो में माँ काली की श्रद्धा व् भक्ति के साथ पूजा की।

इस क्रम में बोकारो जिला में भी दीपोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह जगह श्रद्धालुओं ने संध्या बेला में अपने अपने घरों में सर्वप्रथम धन की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा कर स्वादिष्ट प्रसाद चढ़ाया। पूजनों पश्चात परिवार के सदस्यों तथा पड़ोसियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। साथ हीं घरों के आंतरिक भाग सहित वाह्य क्षेत्र यथा दरवाजों, खिड़की, छज्जा, बॉलकोनी, बाउंड्री तथा घरों के छतो पर दीपक जलाकर अंधकार से प्रकाश तथा असत्य से सत्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं देर रात्रि विभिन्न पूजा पंडालो में स्थापित माँ काली की श्रद्धा व् भक्ति के साथ पूजा की गयी।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी, चास, जरीडीह, कसमार, पेटरवार, गोमिया, बेरमो, नावाडीह, तथा चंद्रपुरा प्रखंडो में धूमधाम से दीपोत्सव दीपवाली मनाया गया तथा काली पूजा का आयोजन किया गया। इस क्रम में गोमिया प्रखंड के हद में बांध वस्ती स्थित माँ काली मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा 20 अक्टूबर की देर रात्रि विधिवत पूजा की गयी तथा यहां बकरे की बली देकर माता के स्वरूप को प्रसन्न किया गया।

यहां सर्वप्रथम सीसीएल के कथारा कोलियरी के प्रभारी परियोजना पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, कथारा ओपी प्रभारी तथा मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव द्वारा विधिवत फीता काटकर तथा पट खोलकर माँ काली की पूजा का शुभारंभ किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, पुजारी मुखलाल कमार, विष्णु कमार, प्रसाद कमार, जगरनाथ कमार, किशुन कमार, काली पूजा समिति के अध्यक्ष पारस कमार, सचिव विजय कमार, उपाध्यक्ष वसंत कमार, कोषाध्यक्ष शंकर कमार, इंदर कमार, राजेश कमार, योगेंद्र कमार, रोशन कमार, धिसू कमार, भुनेश्वर गिरि, शेखर यादव आदि उपस्थित थे।

इसके अलावा कथारा मोड़ शिव मंदिर परिसर पूजा पंडाल में क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने माँ काली की पूजा व् दर्शन की। मौके पर कथारा मोड़ काली पूजा समिति के बैरिष्टर सिंह, आशीष चक्रबर्ती, खीरू यादव, जमुना यादव, बिशेश्वर चौधरी, नागवंत प्रसाद, विकास सिंह, सतीश कुमार वर्णवाल, जुगनू यादव, बोडिया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, सुनीता सिंह, राजु कुमार सिंह, गौतम कुमार गोस्वामी, सोमेन नियोगी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कथारा चार नंबर पूजा पंडाल में चलन्त दृश्य के माध्यम से माँ काली की महिमा को दर्शाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू सहित मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, पूजा समिति के सचिव विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इस क्रम में बोकारो थर्मल, जारंगडीह, जरीडीह बाजार, संडे बाजार, कुरपनियाँ, सुभाषनगर, करगली बाजार, सेंट्रल कॉलोनी मकोली, नावाडीह, चपरी, कल्याणी, तारमी, भंडारीदह, चंद्रपुरा, दुग्दा, सिजुआ, तांतरी, अंगवाली, पेटरवार, कसमार, गोमिया वस्ती, आईएल आदि विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पूजा पंडालो में भी माँ काली की पूजा की गयी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *