Advertisement

दिव्यांग ट्रस्ट ने बाबा साहब अम्बेडकर को याद किया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट अंगवाली द्वारा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास के नेतृत्व में भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जन्म जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर यहां बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धाभाव से पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। साथ हीं उनके आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। मौके पर संस्थापक सहित पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उपमुखिया रियाज अहमद, मनोज महतो, आदि।

नरेश कपरदार, गोवर्धन साव, उमेश रजवार, मनोज रविदास, अर्जुन रजवार, अंजू देवी, रेखा देवी, सावित्री देवी, शांति देवी, लखिया देवी, अनिता देवी, मालती देवी, तेतरी देवी, पार्वती देवी, सीता देवी, मुंदरी देवी आदि शामिल थी।

इसके पूर्व स्थानीय पंचायत सचिवालय में भी मुखिया, उपमुखिया एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा बाबा साहब को याद किया गया। देरशाम अंगवाली स्थित अंबेडकर टोला में अंबेडकर क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मौके पर समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, देवब्रत जयसवाल, विनय कुमार रविदास, बसंत रविदास, कपिल कुमार, सुरेश रविदास, महावीर रविदास, संजय रविदास, मनोज रविदास, वीरेंद्र रविदास, दिनेश रविदास सहित मुहल्ले के दर्जनों महिला, पुरुष, युवक, बच्चे आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *