Advertisement

कलशधारियों की सेवा के लिए दिव्यांग ट्रस्ट ने कसी कमर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट द्वारा 10 मार्च को बैठक का आयोजन किया गया।

आयोजित बैठक में होली त्योहार उपरांत आयोजित होने जा रहे मानस महायज्ञ के कलशधारी कुंवारी कन्या एवं महिलाओं की सेवा बीच मार्ग में किए जाने को लेकर अभी से कमर कस लिया है। आज से वे सभी राशि एकत्रित करने में जुट गए हैं। आज की बैठक की अध्यक्षता सावित्री देवी ने तथा संचालन कोषाध्यक्ष अनिता देवी ने की।

संस्थापक अजीत रविदास ने इस तरह की एकजुटता देख हर्ष जताया है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा घोषित किसी विधवा द्वारा दुबारा विवाह रचाने पर दो लाख की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की चर्चा बैठक में की गई।

मौके पर सचिव अंजु देवी, सुलेखा देवी, दुखनी देवी, आरती देवी, सुमित्रा देवी, पानो देवी, बेलिया देवी, बसंती देवी, मीना देवी, तिलकी देवी, जितेंद्र घासी, कुंवर रजवार, सीता देवी, मीना देवी, कुशमी देवी, बिमला देवी, सोनिया देवी, छुटिया देवी, फेकनी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *