प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अंगवाली स्थित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की साप्ताहिक बैठक 19 फरवरी को अंगवाली उत्तरी पंचायत के आम बगीचा स्थित पुराने विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। साप्ताहिक बैठक संस्थापक एवं पूर्व उपमुखिया अजीत रविदास की अध्यक्षता एवं नरेश कपरदार के संचालन में आयोजित किया गया।
यहां पर दिव्यांग ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित प्रतिनिधि मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं पंचायत समिति सदस्या बोबी देवी का स्वागत फूल माला से किया गया। साथ ही कई महिला सदस्यों को साथियों द्वारा नए सदस्यों को ट्रस्ट में जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने में स्वागत किया गया।

उपस्थित अनेकों महिलाओं ने अपनी अपनी दुखड़ा का बयां किया। यहां स्थानीय मुखिया ने ट्रस्ट के पदेन पदाधिकारियों के समक्ष आगामी माह तक समाधान को आश्वस्त किया।
मौके पर कुंवर रजवार, योगेंद्र गोप, सावित्री देवी, अंजू देवी, लाखो देवी, बबिता देवी, सुंदर साव, बहादुर गोप सहित सत्तर की संख्या में सदस्य उपस्थित थे। जिनमे महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थीं।
![]()












Leave a Reply