प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की ओर से 23 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी, जबकि संचालन संतोष रजवार ने किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास ने महिला सदस्यों की सक्रियता को देखते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि होली के बाद गांव में आयोजित होने वाले मानस यज्ञ को लेकर निकलने वाली जल-यात्रा के दौरान कलश धारी माताओं व कन्याओं की सेवा शरबत से किए जाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
मौके पर ट्रस्ट के सचिव संजू देवी, कोषाध्यक्ष अनिता देवी सहित कई महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी।
![]()













Leave a Reply