Advertisement

दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट सदस्यों को दस सप्ताह की बैठको में शामिल होने की हिदायत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की साप्ताहिक बैठक एक जून को बगीचा स्थित कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संजु देवी ने की।

आयोजित बैठक में ट्रस्ट के विकासीय मुद्दे पर घंटो चर्चा करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास ने कहा कि ट्रस्ट से जुड़े सभी महिला, पुरुष सदस्यों को आर्थिक लाभ दिलाने के लिए उन्हें लगातार दस बैठकों में उपस्थिति दर्शाना अति आवश्यक है। उन्होंने सदस्यों के बीच एकता कायम रखने पर बल दिया।

बैठक में मुख्य रुप से जितेंद्र घासी, सीता देवी, तिलकी देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, तन्नु कुमारी, तेजनी देवी, सीमा देवी, दुखनी कुमारी, सुलेखा देवी, आरती देवी, अनिता देवी आदि सदस्यगण उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *