Advertisement

दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट ने किया चलकरी में शाखा का गठन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट अंगवाली द्वारा 9 अप्रैल को पेटरवार प्रखंड के हद में अंसारी टोला चलकरी में बैठक कर नई शाखा का गठन किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास के नेतृत्व के बैठक की अध्यक्षता मो. निजाम अंसारी ने किया। चलकरी की नई शाखा में अध्यक्ष रेहाना बीवी, सचिव सोहना खातून, कोषाध्यक्ष जूही प्रवीण को चयनित किया गया। यहां वक्ताओं ने चलकरी में शाखा गठित किये जाने को भविष्य के लिए अच्छा संकेत माना।

मौके पर नरेश कपरदार, मनोज महतो, निजाम अंसारी, सानू रजक, रेहाना बीवी, साहिल अंसारी, अजमेरून खातून, जैबून निशा, अभिराम कुमार, पारो देवी, सुगीया देवी, जरीना, साहिदा, मुख्तार अंसारी, प्रमिला आदि थे।

दूसरी ओर अंगवाली में भी देर शाम को ट्रस्ट की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे महिला, पुरुष अस्सी सदस्यों की उपस्थिति रही। साप्ताहिक बैठक में दो महिला सदस्यों को इस सप्ताह के दौरान अनेकों महिलाओं की खोजकर ट्रस्ट में जोड़ने के लिए फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *