प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की ओर से महिला सदस्यों को जीरा, गोलकी एवं अन्य मसाले की पैकिंग करने के कार्य से जोड़ा गया है।
ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास की अध्यक्षता में 24 अगस्त को आयोजित साप्ताहिक बैठक में आज की पारी में उपस्थित महिलाओं को पैकिंग करने की विधि से संबंधित खास बातें पूछी गई। मौके पर ट्रस्ट के सचिव अंजू देवी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र घासी, सीता देवी, कमली देवी, रीता देवी, दुखनी देवी आदि उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply