एस.पी.सक्सेना/बोकारो (Bokaro)। बेरमो प्रखंड के हद में बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय भवन में 10 अक्टूबर को दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 80 प्लस एवं पीडब्ल्यूडी मतदाता को अपना मत देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन में पूर्व जिला स्तरीय दिव्यांग ब्रांड आईकॉन रमेश कुमार यादव ने सभी वायोश्री मतदाताओं को आगामी 03 नवंबर को होने वाले बेरमो विधानसभा के उपचुनाव में सभी उपस्थित पीडब्ल्यूडी मतदाता एवं वृद्ध व्योश्री मतदाता को अपना मत देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि जो शारिरिक रूप से सक्षम हैं एवं मतदान केंद्र में जा सकते हैं। वैसे मतदाताओं को मतदान केंद्र जाकर अपना बहुमूल्य मत देने के साथ-साथ अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित व प्रोत्साहित करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, बीएलओ राजेश कुमार, सुषमा कुमारी, अनिता कुमारी, देवंती देवी, सुशील शर्मा सहित दिव्यांग एवं 80 प्लस वयोश्री में आजाद अंसारी, मदीना खातून, सुंदर रजक, फारुख अंसारी, सुदामा प्रसाद, धनेश्वरी देवी, अमीना खातून, सुनीता देवी, हजारीलाल, लखनिया देवी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply