Advertisement

प्रमंडलीय आयुक्त ने की नीलाम पत्रवाद व् राजस्व न्यायालय में संचालित वादों की समीक्षा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा ने 18 जनवरी को विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से नीलाम-पत्र वादों एवं राजस्व न्यायालयों में अन्य वादों की समीक्षात्मक बैठक की।

विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से प्रमंडल के सभी जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी जुड़े थे।
प्रमंडलीय आयुक्त मीणा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक सारण प्रमंडल में नीलाम पत्र के लगभग 3693 वादों के निष्पादन एवं इनमें वादों में निहित 50.57 करोड़ रूपये की राशि की वसूली पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इसमें और प्रगति लाने का निर्देश दिया।

साथ ही राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादन कराने की दिशा में भी आवश्यक निर्देश दिया।
उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नोटिस का विधिवत् तामिला कराने एवं नियमानुकूल बॉडी वारंट/डिस्ट्रेस वारंट जारी करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि संबंधित बैंक/विभागों के पदाधिकारी भी बकाया राशि वसूलने के लिए नोटिस तामिला में सहयोग करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *