Advertisement

प्रमंडलीए आयुक्त ने डीएम संग परीक्षा केंद्रों का किया निरिक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। प्रमंडल आयुक्त श्रीसर्वानन एम ने 25 अगस्त को सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के साथ छपरा नगर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रमण्डलीय आयुक्त व् डीएम ने इस दौरान राम जयपाल कॉलेज, ब्रजकिशोर किंडर गार्डन, गंगा सिंह कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त अधिकारियों ने बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित प्राथमिक/माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश दिया‌।

इस अवसर पर उपरोक्त प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेज़र एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

कहा गया कि परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संचालन कराने के उद्देश्य से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं हर पल की जानकारी हेतु जिला नियंत्रण स्थापित की गयी है। परीक्षा कदाचार रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से दण्डाधिकारियों, महिला एवं पुरुष पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *