विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले किए गये सम्मानित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार ने राजेंद्र स्टेडियम छपरा में झंडोत्तोलन किया।
इस अवसर पर सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, जिलाधिकारी सारण एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण तथा उप विकास आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर आयुक्त ने परेड का निरीक्षण के साथ साथ विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियों का अवलोकन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले योग्य पदाधिकारियों, पुरुषों व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं,जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सारण समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया। इसके बाद जिलाधिकारी श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र में झंडोत्तोलन किया तथा पुलिस केंद्र परिसर में अवस्थित शहीद स्मारक पर जिला पुलिस बल के अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाधिकारी श्रीवास्तव ने छपरा नगर निगम अंतर्गत राजेंद्र कॉलेज के बगल में वार्ड संख्या 9 के नया जान टोला अवस्थित महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया तथा उक्त महादलित टोला के स्थानीय छात्र – छात्राओं के बीच कॉपी एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया।
![]()













Leave a Reply