जिला जनसंपर्क कार्यालय, गिरिडीह।
गिरिडीह। 30 नवंबर 2024:- बी/106 बटालियन, रैपिड एक्शन फोर्स (आर०ए०एफ) जमशेदपुर झारखण्ड से श्री राजीव कुमार कमाण्डेन्ट 106 बटालियन, रैपिड एक्शन फोर्स (आर०ए०एफ) के निर्देशानुसार 02 टीम परिचयात्मक अभ्यास के लिए जिला-गिरिडीह में दिनांक 28/11/2024 से तैनात है।

कार्यसूची के अनुसार दिनांक 30/11/2024 को सुबह 9:00 बजे स्नेहदीप वृद्धाश्रम गिरिडीह, में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत जवानों के द्वारा साफ सफाई किया गया। जिसमें श्री राजीव कुमार (सहायक कमाण्डेन्ट) आर०ए०एफ, श्री मनोज कुमार स्नेहदीप वृद्धाश्रम एवं अंध विद्यालय के पर्यवेक्षक एवं झारखण्ड पुलिस उप. निरीक्षक संजीव कुमार उपस्थित थे।

श्री राजीव कुमार (सहायक कमाण्डेन्ट) बी/ 106 बटालियन, रैपिड एक्शन फोर्स (आर०ए०एफ) व अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लोगो से अपील किया गया कि अपने क्षेत्र एवं वतावरण को स्वच्छ रखें एवं स्वस्थ रहें।
![]()













Leave a Reply