Advertisement

विश्वकर्मा धाम भवन गिरिडीह में बनाया जाएगा जिला कार्यालय : देवकी

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गिरिडीह के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की आभार यात्रा का मोहनपुर में स्वागत

— समाज सुधार, छात्रावास निर्माण, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा की बढ़ोतरी पर दिया गया बल

कार्यालय संवाददाता/गिरिडीह। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गिरिडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवकी राणा, महासचिव सुनील राणा एवं कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा की आभार यात्रा रविवार को सदर प्रखंड के मोहनपुर गांव में पहुंची। मोहनपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ समाज के अभिभावक स्वरूप तुलो राणा का रामेश्वर शर्मा, दीपक विश्वकर्मा के नेतृत्व में माल्यार्पण एवं बुके देकर स्वागत किया गया। उसके बाद अध्यक्ष देवकी राणा ने कहा कि सबसे पहले विश्वकर्मा धाम भवन में जिला कार्यालय बनाया जाएगा, जहां जिला के समाज के लोग अपनी समस्याएं बता सकेंगे। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और एकजुटता पर जोर दिया जाएगा।

महासचिव सुनील राणा ने युवाओं को समाज में जोड़ने एवं उन्हें उचित स्थान देने पर बल दिया। गांव के तुलो राणा ने समाज के साथ जिला कमेटी में जो भी समस्याएं हैं, उसे सबसे पहले दूर करने पर जोर दिया। रामेश्वर शर्मा ने शिक्षा की बेहतरी के लिए छात्रावास बनाए जाने, समाज के वैसे विद्यार्थियों को जो अव्वल स्थान प्राप्त करते हैं, उसे समारोह आयोजित कर सम्मानित करने का सुझाव दिया। कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि बायलॉज के अनुसार समाज का बैंक में खाता खोला जाएगा और कोष की बढ़ोतरी के उपाय किए जाएंगे।

मंच संचालन करते हुए प्रखंड अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा के साथ शिवबालक राणा, मनोज शंकर राणा, छोटेलाल शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, सुनील मंथन, संतोष राणा, कंचन राणा, मधु शर्मा, कारू राणा, मंतोष राणा सहित अन्य कई लोगों ने समाज सुधार के सुझाव दिए। मौके पर वीरेंद्र राणा, गौतम राणा, पृथ्वी राणा, विक्की राणा, इन्द्रदीप शर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *