Advertisement

टीकाकरण की सफलता हेतु जिला मोटर व्यवसाय संघ की बैठक

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) प्रशासन के द्वारा आगामी 27 एवं 28 जून को जिले के 5 बस स्टैंड में कोविड-19 टीकाकरण की सफलता हेतु 24 जून को जिला मोटर व्यवसाय संघ की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की।

उक्त बैठक में लिया गया कि अधिक से अधिक लोगों को बस स्टैंड के टीकाकरण अभियान में टीका दिलाया जाएगा। ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। इसके लिए संगठन इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। टीकाकरण अभियान 26 एवं 27 जून को जिले के कर्पूरी बस पड़ाव समस्तीपुर, मुसरीघरारी बस स्टैंड, दलसिंहसराय बस स्टैंड, रोसरा बस स्टैंड एवं मथुरापुर टैक्सी स्टैंड में सुबह के 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उक्त टीकाकरण में सभी कर्मचारी दुकानदार एवं बस स्टैंड के सभी कर्मचारी बस के स्टाफ अपने परिवार के लोगों को भी सम्मिलित कर सकते हैं। उक्त जानकारी समस्तीपुर जिला मोटर व्यवसाई संघ के सचिव संजीव कुमार सुमन ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *