Advertisement

जिलाधिकारी ने किया बाल पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 30 नवंबर को समाज कल्याण विभाग द्वारा सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई तथा उनमें स्किल विकास के लिए उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी समीर ने उक्त गृह में संचालित सीसीटीवी कैमरों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक निर्देश दिए, ताकि पर्यवेक्षण गृह के बच्चे उक्त गृहों से निकलकर समाज में अपनी अच्छी पहचान बना सकें तथा गृह के बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा सके।

निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों का रख -रखाव सही ढंग से पाया गया। साथ ही उक्त गृह में रह रहे सभी संबंधित बच्चों को कानूनी सलाहकार की सुविधा प्रदान करने हेतु अधीक्षक स्तर से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *