Advertisement

जिलाधिकारी ने की पथों एवं सभी पुलों के निर्माण कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 29 नवंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कक्ष में पथों एवं सभी पुलों के निर्माण कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक की।

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण कार्य प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग के सभी कार्यपालक अभियंताओं के साथ ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अधीन सभी पथों एवं सभी पुलों के निर्माण कार्य से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की। सभी कार्यपालक अभियंताओं को सभी योजनाओं के तहत स्वीकृत पथों, जिनका निर्माण कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण है, उन सभी पथों को माह फरवरी – मार्च 2026 तक निश्चित रूप से पूर्ण करने, जिन पथों का एग्रीमेंट का कार्य शेष है, उन सभी पथों का एग्रीमेंट एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के सभी ग्रामीण पथों एवं उनके रो पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित कर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से सभी पथों पर हुए अतिक्रमण को नियमित रूप से हटवाना सुनिश्चित करें। साथ ही विभाग से अनुमति प्राप्त होते ही सभी स्वीकृत पुल – पुलियों का निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *