सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन में 3858 शामिल
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर को किया गया। सूची में सारण जिला के हद में सभी 20 मतदान केन्द्रों में कुल 3858 निर्वाचक शामिल हैं, इनमें से 3107 पुरूष एवं 751 महिला निर्वाचक हैं।

जिला समाहरणालय छपरा के सभा कक्ष में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 30 दिसंबर को जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। सभी दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक सूची की हार्ड कॉपी एवं पेन ड्राइव में सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई। आयोजित बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply