अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने 23 फरवरी को सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोनपुर में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर निर्माण अवधि तक के लिये उक्त कार्यालय को उपयुक्त स्थल पर शिफ्ट करने के लिये अनुमंडल पदाधिकारी को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बताया जाता है kनिरीक्षण के क्रम में डीएम श्रीवास्तव ने
सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अनिवार्य रूप से बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने एलएसबीए के स्वच्छता पर्यवेक्षक को कार्यालय के बदले फील्ड में जाकर वेरिफिकेशन कार्य एवं जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। उन्होंने एलएसबीए योजना के लाभार्थियों को पंचायत सचिव या अन्य सरकारी कर्मी के सत्यापन के उपरांत सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा संबंधित रिकॉर्ड का विधिवत संधारण का निर्देश भी दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कार्यालय में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। सभी पुराने अभिलेखों को विधिवत अभिलेखागार में संरक्षित कराने, रद्दी रिकॉर्ड को विधिवत निष्पादित करने तथा वर्त्तमान में आवश्यक सभी अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने निरीक्षण के क्रम में करीब डेढ़ वर्षों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अंचल लिपिक जयप्रकाश श्रीवास्तव के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मृत मार्क हो गए लाभार्थियों का सत्यापन विधिवत सुनिश्चित करने, वास्तव में मृत लाभार्थियों से संबंधित सत्यापन का साक्ष्य (मृत्यु प्रमाण पत्र व पड़ोसियों के बयान आदि) रिकॉर्ड में अवश्य संलग्न करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद सारण डीएम ने सोनपुर अंचल में दाखिल खारिज के सबसे पुराने लंबित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अनावश्यक रूप से आवेदन लंबित रखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के क्रम में सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरोमा मोदी, अंचल अधिकारी राजकुमार आदि मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply