अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने 16 अक्टूबर को जिले के स्वीप लोगो का अनावरण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सारण जिला के सभी मतदाताओं से आगामी 6 नवंबर को अपना वोट देने की अपील की गई।
ज्ञात हो कि सारण जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिला मुख्यालय से ग्रामीण हलकों तक विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कहा जा रहा है कि सारण वासी आगामी 6 नवंबर को अपने मताधिकार उपयोग अवश्य करें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित स्वीप कोषांग के सभी नोडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। सभी ने डीएम एवं एसपी के साथ मतदान का संकल्प लिया।
मौके पर जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने 16 अक्टूबर को
ही हर वोट की कीमत: जिम्मेदार नागरिक का दृष्टिकोण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।स्वीप के तहत आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता में महुली, इसुआपुर के अंकित कुमार सिंह विनर बने।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये हर वोट की कीमत: जिम्मेदार नागरिक का दृष्टिकोण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में निर्धारित अवधि में कुल 58 प्रतिभागियों ने अपना निबंध समर्पित किया था। मूल्यांकन के आधार पर विजेता का चयन किया गया।
![]()













Leave a Reply