Advertisement

पेटरवार में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। आदिवासी बालक छात्रावास के सौजन्य से 9 अगस्त को जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन पेटरवार हाई स्कूल मैदान में किया गया। यहां विधिवत हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के महिला, पुरुष, बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में रैली में भाग लिए।

एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान के नारों के साथ बोकारो जिला के हद में पेटरवार मुख्य चौक से प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाला गया। इस अवसर पर रंगा रंग कार्यक्रम तथा सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने वर्तमान में आदिवासी समाज कैसे आगे बढ़े, कैसे समाज की दशा और दिशा दोनो सुधरे, इन पर चर्चा की।

इस अवसर पर आदिवासी समाज की सामाजिक व्यवस्था को कैसे बचाया जाए, हमारे भगवान रूपी जल, जंगल, जमीन को कैसे बचाया जाए, आदिवासी समाज की आर्थिक सशक्तिकरण कैसे हो, इन सभी बिंदुओं पर वक्ताओं ने समाज के बुद्धिजीवी जनों ने अपने विचार साझा किया।

इस आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष हरीश मरांडी, उपाध्यक्ष रमेश मुर्मू , रामू सोरेन, सुधीर कुमार बेसरा, बिरेंदर कुमार, मनोज कुमार टुडू, राहुल मुर्मू का विशेष योगदान रहा, जबकि आयोजन में झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, जिप सदस्य सुनीता टुडू, निशा मुर्मू, आदि।

समाज सेवी मनोहर मुर्मू, रतनलाल मांझी, अरविंद किस्कू, भगवान दास हेंब्रम, शिवचरण सोरेन, सुनील टुडू , देव प्रसाद मांझी, चंद्रशेखर, मुखिया बाबू राम माझी, नंदूनाम, किशोर मांझी सहित हजारों की संख्या मे आदिवासी समाज के रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *