Advertisement

विवेकानंद जयंती को राज्य युवा महोत्सव द्वारा जिला स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता का उद्घघाटन 9 जनवरी को डीपीआरओ भवन गिरीडीह में किया गया।

उद्घघाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी के साथ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राजेन्द्र गुप्ता, जिला कुश्ती संघ के सचिव युगल किशोर महतो, बैडमिंटन कोच मुकेश कुमार, फुटबॉल कोच अजय सुभाष तिर्की एवं प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

विदित हो कि, इस स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता में नेहरु युवा केंद्र, एनएसएस, खेल संघ और विभिन्न विद्यालय से आये खिलाड़ी और छात्रों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता में प्रेमजीत सक्सेना ने प्रथम, आयुष राज ने द्वितीय और प्रमिला कुमारी हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार यहां प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 10 से 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर के प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय राँची झारखंड द्वारा कैश अवार्ड, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *