एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला प्रशासन बोकारो द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के अवसर पर 19 दिसंबर को जिला के हद में रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में जिला स्तरीय युवा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग (पुरुष/महिला) के लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन (एकल), चित्रकला (एकल) एवं भाषण (एकल) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति से दर्शकों और निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों में सामूहिक लोकनृत्य में प्रथम स्थान रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास की पूनम कुमारी, नीलम कुमारी, तन्नू कुमारी, ट्विंकल कुमारी, द्वितीय स्थान साक्षी कुमारी, सुहानी कुमारी हासिल की।
प्रतियोगिता के सामूहिक लोकगीत कार्यक्रम में प्रथम स्थान एमजीएम हाइयर सेकेंडरी स्कूल बोकारो के अर्पित कुमार दास, रेनिन जॉर्ज, प्राची ओझा, साक्षी ओझा, अर्पण कुमार गिरि, श्रेयांश श्रीवास्तव, सौम्या व् तन्मय, कविता लेखन (एकल) में प्रथम स्थान रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास के संत कुमार, द्वितीय स्थान एमजीएम हाइयर सेकेंडरी स्कूल बोकारो के मेघा चौधरी तथा तृतीय स्थान रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास की शहजादी खातून को मिला।
इस क्रम में चित्रकला (एकल) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की सुप्रिया गोराई, द्वितीय स्थान एमजीएम हाइयर सेकेंडरी स्कूल की ऋचा नंदा तथा तृतीय स्थान रामरूद्र विद्यालय की कृतिका कुमारी, भाषण (एकल) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमजीएम हाइयर सेकेंडरी के मृणाल विनायक, द्वितीय स्थान रामरूद्र विद्यालय के साक्षी बर्नवाल ने हासिल की। जिन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया।
बताया गया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर तथा राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित होंगे। इस अवसर पर बोकारो जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, वाइस प्रिंसिपल हरे कृष्ण बागभट्ट, रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास के शिक्षक रजनी गंधा, गुरप्रीत कौर, चार्मशीला, कुमारी आभा, शालिनी भारती, सुषमा कुमारी, सरिता कुमारी, खेल प्रशिक्षक चंदनकियारी मोहन साहू, चौहान महतो, महेंद्र करमाली सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा, जिसे प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने सफल बनाया।
![]()













Leave a Reply