Advertisement

कसमार में ज़िला भू-अर्जन कार्यालय ने लगाया कैंप कोर्ट

कैंप कोर्ट में बरलंगा से कसमार पथ निर्माण के प्रभावित रैयत शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बरलंगा से कसमार तक पथ निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहित मौजा के हितबद्ध रैयतों के भूमि संबंधी विवादों का निपटारा हेतु 24 अप्रैल को कसमार में कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया।

कसमार प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा आयोजित कैंप कोर्ट में मुख्य रूप से ज़िला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, कसमार अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा मौजूद थे। कैंप कोर्ट में मंजुरा और कसमार क़े गांवों के रैयत शामिल हुए। जिसमें संबंधित भूमि के दस्तावेजों का जांच किया गया और कई मामलों निपटारा भी किया गया।

इस अवसर पर बोकारो जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा ने बताया कि जो भी विवादित भूमि है उसका खतियान, रजिस्ट्री डीड, पर्चा के साथ अद्यतन आनलाईन रसीद जमा करें। इसके बाद ही रैयत जमीन का मुआवजा भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। ताकि निर्माण कार्य में प्रगति जल्दी मिले।

इसलिए कोर्ट लगाने का निर्देश आया है। उन्होंने बताया कि बेवजह विवाद करने वाले रैयतों का मुआवजा राशि संबंधित कोषागार में जमा करा दिया जायेगा। इसलिए दावेदार अपने कागजातों को समय पर जमा कर भुगतान लेने का काम करेंगे।

सीओ सुरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि अंचल द्वारा रैयतों का जमीन का जो मामला आएगा उसका समाधान तुरंत करा दिया जायगा। मौके भू-अर्जन के प्रधान सहायक रूपेश कुमार, अमीन अनुज कुमार, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, संवेदक नरेंद्र पांडेय, सौरव कुमार समेत दर्जनों रैयत मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *