Advertisement

जिला जज प्रथम ने तेनुघाट जेल का किया औचक निरीक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायलय, झारखंड उच्च न्यायालय और बोकारो जिला प्रधान जज अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने 28 मई को तेनुघाट जेल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल भी मौजूद थी। निरीक्षण के दौरान वार्ड में बंद बंदियों से मिलकर जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जिला जज प्रथम ने जानकारी ली।

इसके साथ ही महिला वार्ड का भी उन्होंने निरीक्षण कर महिलाओं से जेल में मिलने वाली सुविधाओं तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।

जेल निरिक्षण के दौरान अस्पताल वार्ड में पहुंचकर बीमार बंदियों का हाल-चाल जाना। रसोई घर जाकर वहां बना रहे बंदियों के लिए भोजन की जांच की। इस दौरान जेलर नीरज कुमार, जेल कंपाउंडर संजय कुमार मंडल, विजय कुमार मौजूद थे। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी ।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *