Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतपत्र/डाक मतपत्र सुविधा केन्द्रों का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अमन समीर ने 23 अक्टूबर को एल एन ब्राह्मण स्कूल एवं विशेश्वर सेमिनरी इंटर कॉलेज छपरा स्थित मतपत्र/डाक मतपत्र सुविधा केन्द्रों (फेसिलिटेशन सेंटर) का निरीक्षण किया। उपरोक्त दोनों स्थलों पर सभी 10 विधानसभा क्षेत्र के लिये अलग-अलग डाक मतपत्र मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

बताया जाता है कि निरीक्षक के क्रम में वज्रगृह से सुविधा केंद्र तक ईवीएम लाने एवं वापस ले जाने में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया का अक्षरशः अनुपालन करने को कहा गया। सभी निर्वाची पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि कोई भी कर्मी मतदान के लिये अपने साथ मोबाइल नहीं ले जाय। परिसर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित कराने को कहा गया।

कहा गया कि केवल निर्वाचन कर्त्तव्य में लगे कर्मियों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति है, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के सभी मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *