एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के नया मोड़ स्थित हम सब पूजा समिति द्वारा 21 अक्टूबर को मां काली की भव्य पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गयी। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने नया मोड़ स्थित पूजा स्थल पर पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की और जिले के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
उपायुक्त ने पूजा के दौरान मां काली से जिले में आपसी सद्भाव, विकास और खुशहाली बनाएं रखने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने हम सब पूजा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करते हैं।
माँ काली की पूजा के दौरान पूजा पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। जहां आरती के स्वर से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत समिति के पदाधिकारी व् सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply