Advertisement

जनता दरबार में मामलों पर जिला उपायुक्त ने की सुनवाई

उपायुक्त ने 39 मामलों में प्राप्त आवेदनों पर लिया संज्ञान, पदाधिकारियों को दिया निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित सभागार में 20 फरवरी को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 39 से ज्यादा फरियादियों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर उन्होंने सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार आयोजित जनता दरबार में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद, टीटीपीएस, सामाजिक सुरक्षा, नियोजन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *