Advertisement

अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को लेकर जिला बनाओ समिति की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में 29 सितंबर को बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने की।

बैठक में अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो एवं समिति के संयोजक संतोष नायक ने बताया कि आगामी दिसंबर माह में 6 दिसंबर को बेरमो अनुमंडल का 51 वर्ष पूर्ण हो जाएगा। जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला बनाने को लेकर महाजुटान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित पूर्व कार्यक्रम डुमरी उप चुनाव को लेकर स्थगित करना पड़ा था।

जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से आगामी कार्यक्रमो का तिथि निर्धारित करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर को जरीडीह प्रखंड, 10 अक्टूबर को चन्द्रपुरा प्रखंड, 17 अक्टूबर को नावाडीह, 7 नवम्बर को बेरमो अनुमंडल तेनुघाट एवं 21 नवम्बर को जिला मुख्यालय बोकारो में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर समिति द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह एवं निर्धारित कार्यक्रमो को सफल बनाने की रणनीति पर घंटो चर्चा की गयी। कहा गया कि उक्त समारोह में क्षेत्र के समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों, तमाम पंचायत प्रतिनिधियों तथा वर्तमान एवं पूर्व विधायक और सांसदो को भी आमंत्रित किया जाएगा तथा उनसे इस अभियान के लिए मदद ली जाएगी। मौके पर द्वारिका नाथ तिवारी, बिशू, लूटन महतो, शशि महतो, मदन महतो सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *