वैशाली के जनता सुनीह हमरो पुकार, तु जरुर करिह
मतदानगंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वैशाली जिले के आठो विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान की तिथि है। चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर जिला प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दी है।
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला निर्वाचित पदाधिकारी सह जिला अधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 5 नवंबर को जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता हेतु भव्य मशाल जुलूस रैली निकाली गई। जिला पदाधिकारी वैशाली के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वन स्टॉप सेंटर, जीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज एवं अन्य विभागों के सहयोग से निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में इस संदेश परक मशाल जुलुस रैली का आयोजन जिला पदाधिकारी–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मशाल जुलूस में जिला पदाधिकारी ने हाथो में मशाल थामे समाहरणालय से शहर तक मार्च किया। मशाल जुलूस रैली हाजीपुर के गांधी चौक, राजेन्द्र चौक, यादव चौक, अनवरपुर चौक होते पुनः समाहरणालय परिसर में वापस लौट गयी।
रैली में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जीविका दीदी, सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, महिला पर्यवेक्षिका, एएनएम, स्काउट एवं गाइड सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी सिंह ने स्वयं रैली में भाग लेकर मतदाताओं को प्रेरित किया और उपस्थित जनसमूह को मतदान के महत्व पर जागरूक किया।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रेरक संदेश भी आम जन को दिया, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व को मजबूती से सफल बनाया जा सके। वैशाली की जनता से मतदान में भाग लेने की अपील में इस मशाल जुलुस के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए जिला पदाधिकारी की सुरीली आवाज़ में गाया गया प्रेरक गीत ने भी जनसमूह को उत्साहित किया।उल्लेखनीय है कि उनका यह गीत अब वैशाली की धरती पर चर्चा का विषय बन चुका है। रहिवासी इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं और यह गीत जिले में मतदाता जागरूकता का प्रतीक बन गया है।
वैशाली के जनता सुनीह हमरो पुकार, तु मतदान करिह, वैशाली के जनता सुनीह हमरो पुकार, तु मतदान करिह पहिले करिह मतदान, फिर जलपान करिह, छौ नवंबर दिन बृहस्पतिवार, तु मतदान करिह, पहिले करिह मतदान, फिर जलपान करिह बहुतो हई किमत तोहार एक–एक वोट के, ईवीएम के बटन दबईह जरा सोच के, गणतंत्र की जननी के करिह मजबूत, तु मतदान करिह, गणतंत्र की जननी के जनता महान, तु मतदान करिह, पहिले करिह मतदान, फिर जलपान करिह वैशाली के जनता सुनीह हमरो पुकार, तु मतदान करिह, पहिले करिह मतदान, फिर जलपान करिह।
![]()













Leave a Reply