Advertisement

होमगार्ड बहाली में हुए धांधली की जांच कराए जिला प्रशासन-कुमार अमित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने 4 जनवरी को बोकारो जिला उपायुक्त से मिल कर विभिन्न जनसमस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपा।

बोकारो उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में भाजपा नेता अमित ने होमगार्ड बहाली में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द कर पुनः बहाली करने, प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन योजना के लिए लेन देने में रूची नहीं लेने वाले बैंकों पर कार्रवाई करने, पाँच वर्षों से निर्माणाधीन बोकारो एयरपोर्ट को प्रारम्भ करने में आ रही बाधाओं को दूर करने, शहर में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, सरकारी महिला कॉलेज, डीपीएड, बीपीएड सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की स्थापना कराने की मांग की हैं।

ज्ञापन में भाजपा नेता ने बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड को छोटा कर पिण्ड्राजोरा और बोकारो नगर के नाम से नए प्रखंड बनाने, उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के गाँवों को पंचायत में शामिल करने, निजी स्कूल में पढ़ रहे प्राइमरी कक्षा के बच्चों को उनके स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल करने हेतु निर्देश देने, सिटी सेंटर, सेक्टर छः मार्केट, बड़ा खटाल, सेक्टर 9 कुम्हार चौक, नेपाली पाड़ा और इस्पात नगर स्टेशन आदि।

स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनवाने, दुन्दीबाग, पचौरा, केन्दुआडीह, रांगाडीह, घटीयाली आदि गाँव में चापाकल और जलमिनार लगाकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, सभी पंचायत सहित चास नगर निगम के सभी वार्डों, पटेल चौक सेक्टर 9 में ओपेन जीम लगाने तथा शहर में खराब ओपन जीमों की मरम्मती करने की माँग शामिल है।

भाजपा नेता कुमार अमित ने उपायुक्त से जाँचोपरांत होमगार्ड बहाली में धांधली की बात सही पाए जाने पर उक्त बहाली को रद्द कर दोषियों पर कार्रवाई करने और बहाली को नए सीरे से कराने की भी माँग की हैं। इन सभी विषयों पर उपायुक्त से उन्होंने विस्तार से चर्चा भी की।

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने भाजपा नेता को उपरोक्त समस्याओं के निराकरण हेतु सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त किर्तीश्री जी. के अलावे भाजपा नेता के साथ सूर्यकांत मिश्रा, लालबाबू, विक्रम यादव एवं चंद्र प्रकाश उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *