Advertisement

बेरमो चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ो का वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के फुसरो स्थित कार्यालय मे जरूरतमंदों के बीच नए गर्म वस्त्र (थर्मोकोट) का वितरण किया गया। यह नेम कार्य 19 दिसंबर को चेंबर के अध्यक्ष आर. उनेश के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर आर. उनेश ने कहा कि बेरमो चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के नेतृत्व में सभी व्यवसायी प्रत्येक साल कंबल का वितरण करते थे। जरूरतमंदो को कम्बल दिया जाता रहा है। इसमें बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, कोल फील्ड मजदूर यूनियन के सहायक महामंत्री सह गिरिडीह के पुर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, सीसीएल, नगर परिषद के अलावा सामाजसेवी कम्बल बांटते है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष इसे बदलकर गर्म कपड़ा देने का काम किया है। कहा कि बेरमो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नेतृत्व में हर व्यवसायी समाज सेवा के कार्य मे आगे आते हैं। कहा कि हर संपन्न समाजसेवियों को जरूरतमंदो की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय का उद्घाटन एक सामाजिक कार्य से करना चाहते थे। इस कारण इस बार गर्म कपड़े का वितरण किया गया है। संरक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि कार्यालय का उद्घाटन पर गर्म कपड़े का वितरण किया गया है। आगे भी जरूरतमंदो को गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया जाएगा। संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आर. उनेश के नेतृत्व में हम सभी का संगठन पूरे फुसरो बाजार में बहुत मजबूती से काम करेगा। आगे वे कंबल वितरण का कार्य करेंगे।

मौके पर भाई प्रमोद सिंह, भोला सोनी, नवल किशोर सिंह, अशोक कुमार, रामू तांती, सोनू कुमार दास, प्रदीप दास, राजन दास, श्रवण चौधरी, मिथुन कुमार, सुंदर तांती, इश्तियाक हुसैन आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *