Advertisement

केबी कॉलेज एनएसएस द्वारा बाजारटांड़ में खिलौने एवं मिठाई का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एनएसएस ईकाई के. बी. कॉलेज बेरमो द्वारा 19 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बाजारटांड़ कथारा मोड़ में जरूरतमंदो के बीच खिलौने एवं मिठाई का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार गोद लिए बोडिया दक्षिणी पंचायत के बाजारटांड़ में जरूरत मंद बच्चों एवं परिवारों के साथ एनएसएस द्वारा दीपावली मनाई गयी। इस अवसर पर खील, मिट्टी के खिलौने एवं मिठाई का वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि केबी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के संरक्षण और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों ने बच्चों व समुदाय के साथ दीपावली मनाई। मौके पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है। इसका आनंद तभी है जब हम इसे दूसरों के साथ बांटते हैं। कहा कि एनएसएस ईकाई दीपावली पूर्व जरूरत मंद बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपावली के अवसर पर पटाखे, खील, मिट्टी के खिलौने, मिठाई, मिट्टी के दिए आदि वितरित किए यह उनके लिए हर्ष का विषय है।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि समाज में कई ऐसे बच्चे व परिवार हैं जिनके पास सीमित संसाधन है। इसलिए उनके साथ मिलकर त्यौहार मनाने से जीवन में अत्यधिक उजाला फैलता है। कहा कि दीपावली केवल घरों को रोशन करने का ही नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी प्रकाश फैलाने का त्यौहार है। एनएसएस ईकाई प्रत्येक त्यौहार से पूर्व ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित करता रहा है, ताकि हम सभी समाज निर्माण में छोटे छोटे सहयोग कर समाज को उन्नत दिशा प्रदान कर सकते हैं।

मौके पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्थानीय रहिवासी, पंचायत के मुखिया तरुलता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, समाजसेवी महिला सुशीला देवी आदि ने बढ़ चढ़ कर सामाजिक समरसता निर्माण हेतु इस मुहिम में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *