Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिल गया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में चुटे पंचायत के बडकी खरना आंगनबाड़ी केन्द्र में 12 जनवरी को बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में जिप सदस्या विमला देवी, स्थानीय मुखिया मो. रियाज मौजूद थे। स्वेटर मिलने से यहां के दर्जनों बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। वही उनके अभिभावक भी इस ठंड के मौसम में स्वेटर मिलने से हर्षित नजर आये।

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया मोहम्मद रियाज ने कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम से आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिल रहा है। इससे बच्चों को ठंड से बचने में भी सहायता मिलेगी।

मौके पर आंगनबाड़ी सेविका चंपा देवी, सहायिका भुखली देवी, वार्ड सदस्य रूमा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थी। वहीं दूसरी ओर तुलबुल पंचायत के बिरहोर टंडा आंगनबाड़ी केंद्र में मुखिया ममता एवं गणमान्य की मौजूदगी में स्वेटर का वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत की मुखिया ममता देवी ने कहा कि सरकार को आंगनबाड़ी केंद्रों को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में सुविधाएं हैं किंतु वर्तमान परिस्थिति के हिसाब से बच्चों को शिक्षा देने की आवश्यकता है।

मौके पर समाजसेवी मुकेश सोरेन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमंत केवट, सुरेश प्रसाद, अनिल साव, भोला साव, कृष्णा साव, चांदो बिरहोर, कृष्णा साव, मोतीलाल बिरहोर, युगेश साव सहित दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *