Advertisement

मुखिया द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भलटोंगरिया में बच्चों के बीच स्वेटर वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ठंड से बचाव को लेकर 3 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र भलटोंगरिया में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर वितरण बोडिया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तरूलता देवी द्वारा किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच स्वेटर वितरण कार्यक्रम में मुखिया तरुलता देवी ने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए यहां के सभी बच्चों को दो-दो स्वेटर प्रदान किए गए, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके तथा ठंड में भी उनके शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में कई प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें पठन सामग्री, खेल सामग्री के साथ साथ बच्चों को नास्ता व् भोजन भी दिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। पंचायत स्तर पर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान बोडिया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, सेविका मालती देवी, सहायिका गीता देवी, स्थानीय रहिवासी दीपक कुमार, रानी कुमारी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुखिया द्वारा उक्त आंगनबाड़ी के के बच्चों में गुंजन कुमारी, अयांश कुमार, अंश कुमार, प्रेम कुमार, मिष्टी किमरी, अभिराज, रोहण कुमार, शिवम, दृष्टि, सिया कुमारी, अंस कुमार, खुशी कुमारी, कुमारी सिया, आतिया रजी खान, हाजिक, सुमीत कुमार यादव सहित कुल 20 बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया गया।

स्थानीय रहिवासियों ने मुखिया द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है तथा अभिभावकों को भी राहत मिलती है। मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मालती देवी ने बताया कि बेरमो प्रखंड कार्यालय द्वारा बच्चों को पढ़ाने के लिए कहानी का पुस्तक उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा बच्चों को पठन-पाठन के लिए समय समय पर स्लेट-चॉक आदि उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां बच्चों को नास्ता में सुजी का हलवा, अंडा, खिचड़ी आदि की व्यवस्था की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *