Advertisement

कार्मेल स्कूल में विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल में विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस 18 अक्टूबर को मानवीय संवेदना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षको में सामाजिक जिम्मेदारी और गरीबों के प्रति करुणा की भावना विकसित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम. डीलिया एसी एवं मैनेजर सिस्टर एम इन्नेट एसी के निर्देशन में विद्यालय की ओर से लगभग सौ गरीब और जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराया गया। बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल आदि पाठ्य सामाग्री भी वितरित की गई।

मौके पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबी मिटाने का पहला कदम दूसरों की मदद करने से शुरू होता है। कहा कि गरीबी मिटाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है। समर्थवान भी गरीबी मिटाने में योगदान दे सकते है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या ने सभी को संदेश दिया कि समाज में कोई भी बच्चा शिक्षा और भोजन से वंचित न रहे। यही सच्चे अर्थों में गरीबी उन्मूलन का प्रयास है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *