एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के सौजन्य से महाप्रबंधक कार्यालय मुख्य द्वार के समीप 30 मई को सिखो के गुरु अर्जुन देवजी के शहीदी दिवस पर चना, गुड़ और ठंडा मीठा शरबत का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा ने शुरुआत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम गुरु अर्जुन देव के बलिदान और सेवा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि सीसीएल कोयला उत्पादन के साथ-साथ अपनी सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों को भी निभाता है। यह कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में, सतत संसाधन खपत के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। इस दौरान उपस्थित कर्मियों को श्रद्धाभाव से चना एवं शरबत का वितरण किया गया। हरेक आने-जाने वाले राहगीरों को रोककर शरबत एवं चना का वितरण किया गया। जबकि गर्मी से परेशान राहगीर खुद रुककर चना एवं शरबत का आनंद लिया।

क्षेत्रिय सुरक्षा पदाधिकारी सह कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रिय सुरक्षा पदाधिकारी सिंह के अलावा कार्मिक प्रबंधक अभिषेक सिंहा, यूनियन नेता आर उनेश, धीरज पांडेय, विनय सिंह, भीम महतो, विश्वनाथ रजवार, निर्मल नायक, अरुण कुमार, सिलचंद, अरविंद कुमार, उमाशंकर महतो, मानिक दिगार, कृपाल सिंह, मुकेश शर्मा, दीपक कुमार, जितेंद्र रंजन, गब्बर सिंह, शिवानी चक्रवर्ती, शीला कुमारी, रीता कुमारी, अनिता कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply