Advertisement

मध्य विद्यालय अंगवाली में स्कूल किट का किया गया वितरण

विद्यालय परिसर में प्रथम तिमाही शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 25 जून को स्कूल किट का वितरण किया गया।

बताया जाता है कि बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 के मद में वर्ग एक से आठ तक के लगभग तीन सौ छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया। वितरण की शुरुआत पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार द्वारा किया गया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना सहित अन्य शिक्षको में शिवचरण कपरदार, गोपाल पाल, यमुना प्रसाद कपरदार सहित अन्य उपस्थित थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्याल अंगवाली में 25 जून को राज्य सरकार के राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक 2175 के आलोक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम त्रैमासिक शिक्षक-अभिभावक (पीटीएम) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के माता, पिता की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनसे उनकी विचारो को जानना, परखना नितांत जरूरी है। पढ़ाई लिखाई के प्रति बच्चों में कितनी लगनशीलता है, यह माता, पिता के सिवा कोई नही जान सकता। इसलिए विद्यालयों में इस तरह की बैठक करना शिक्षा विभाग आवश्यक समझती है।

आज की बैठक में उपस्थित अभिभावकों मे सर्वाधिक महिलाएं थीं। दोनो ओर से सरकार द्वारा जारी प्रोसीड्योर के आलोक में विभिन्न मुद्दों पर शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना ने उपस्थित सदस्यों व शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी। साथ हीं महिला, पुरुष सदस्यों के सुझाव लिए गये। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने भी अपनी जानकारी साझा किया तथा अपनी ओर से भरपूर सहयोग की बात कही। मौके पर शिक्षक शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, यमुना प्रसाद, दीपक कपरदार, गोपाल पाल, अध्यक्ष मो. हाकिम अंसारी, सदस्य डेजी देवी, अमिता देवी, बसंती देवी, देवली देवी, गीता देवी, सोनी देवी, विमली, करुणा, मंजू, ममता, संजू, दिनेश रजवार, राजेश रजवार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *